देवास :- टोल नाके पर हुई जमकर तोड़फोड़, जानिए क्या थी वजह

देवास / गरिमा श्रीवास्तव :- देवास(Dewas) के टोल नाके पर लोगों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की गई है। लोगों ने टोल बूथ पर लगे काँच को तोड़ दिया है।आस पास के ग़ाँव के लोगों ने हंगामा करते हुए बताया कि हम टोल से दिन में तीन से चार बार गुज़रते हैं और हर बार हमें टोल टैक्स देना पड़ता है।

गाँव वाले बताते हैं कि इससे पहले भी कई बार टोल टैक्स को लेकर विरोध किया गया था पर प्रशासन ने ज़रा भी ध्यान नहीं दिया। हर बार रास्ते से गुजरने पर टोल टैक्स देना पड़ता है जो बेहद कष्टकारी लगता है।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। जो लोगों को काबू पाने की कोशिश कर रही है। लोगों का कहना है कि हम दिन में 400 500 रूपए मुश्किल से कमाते हैं और 4 – 5 बार टोल टैक्स देना मुश्किल होता है।
वहीं टोल टैक्स वालों ने दादागिरी करते हुए कहा कि जितनी बार यात्री यहाँ से गुज़रेंगे उन्हें टोल टैक्स देना पड़ेगा। जबकि नियम तो यही है कि इतने बार टोल टैक्स लेना उचित नहीं है।
आपको बता दें कि 30 गांव के लोग टोल टैक्स के लिए विरोध करते नज़र आए हैं। अब देखना है कि इस विरोध के बाद प्रशासन क्या करेगी ?

 

Exit mobile version