पॉलिटिकल डोज़

छिंदवाड़ा की तरह खंडवा का विकास मेरा सपना – कमलनाथ

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कल यानी की शुक्रवार को जिले की हरसूद, मांधाता और खंडवा विधानसभाओं में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि, खंडवा में 33 साल भाजपा का राज रहा है, लेकिन यह छिंदवाड़ा जितना विकास करा देते तो कोई अफसोस न होता, क्योंकि छिंदवाड़ा तो खंडवा से छोटा है, लेकिन अब मुझे खंडवा को भी छिंदवाड़ा बनाना है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, प्रदेश में भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। लोग कहते है पैसे दो काम लो। शिवराज तो झूठ बोलने से बाज नहीं आएंगे। वो तो कहते हैं किसानों का कर्ज ही माफ़ नहीं हुआ। वे जब तक दिन में एक झूठ नहीं बोलते है, इनका खाना हजम नहीं होता। अब तो इनके झूठ की मशीन डबल स्पीड पर चल रही है।

पीसीसी चीफ व एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, चुनाव के पांच महीने पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को माताएं और बहनें याद आईं। लाड़ली बहन इसके पहले लाड़ली नहीं थी, अब लाड़ली बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button