खोजें

दमोह उपचुनाव से पहले अचानक हुआ डिप्टी कलेक्टर का तबादला, इनको सौंपी गई कमान, सियासी हलचल तेज़

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

दमोह उपचुनाव से पहले अचानक हुआ डिप्टी कलेक्टर का तबादला, इनको सौंपी गई कमान, सियासी हलचल तेज़

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव से पहले तबादलों का सिलसिला लगातार जारी हैं। आए दिन प्रदेश में अधिकारियों को यहां से वहां किया जा रहा हैं। इसी सिलसिले में अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादलें किए गए हैं। जिसके आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। 

आदेश के मुताबिक रीवा, दमोह और धार के डिप्टी कलेक्टरों (SDM) के तबादलें किए गए हैं। ख़ास बात ये है कि दमोह उपचुनाव से पहले डिप्टी कलेक्टर भारती मिश्रा का Transfer कर उनकी जगह अंजलि द्विवेदी को दमोह संयुक्त कलेक्टर बनाया गया हैं। अचानक हुए इस तबादलें से प्रदेश की सियासत गरमा गई हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

इस से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नई तबादला नीति को मंजूरी दी गई है, इसके तहत अब 1 मई से तबादलें किए जाएंगे। खास बात ये है कि शिवराज सरकार अपने इस 1 साल के कार्यकाल में 3 हज़ार से भी ज़्यादा अधिकारियों के तबादलें कर चुकी हैं। सरकार लगभग हर विभाग के अधिकारियों को यहां से वहां कर चुकी हैं। 

देखें सूची

 

Exit mobile version