सभी खबरें

दिल्ली कैबिनेट में विभागों का ​हुआ आवांटन, सिसोदिया शिक्षा,वित्त और उपमुख्यमंत्री जाने लिस्ट

दिल्ली कैबिनेट में विभागों का ​हुआ आवांटन, सिसोदिया शिक्षा,वित्त और उपमुख्यमंत्री जाने लिस्ट
दिल्ली कैबिनेट का आवं​टन हो गया है जहां मंत्रियों को उनके विभाग आवंटित किए गए हैं। 

  • जहां  मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री होंगे और उन्हें शिक्षा, वित्त, प्लानिंग, भूमि और भवन, सतर्कता, पर्यटन, सेवा, कला, संस्कृति और भाषा विभाग आवंटित किए गए हैं।
  • गोपाल राय को पर्यावरण विभाग आवंटित किया गया है
  •  महिला एवं बाल विकास विभाग को राजेंद्र पाल गौतम को आवंटित किया गया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आज आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री की शपथ ले ली। उनके साथ 6 और मंत्रियों ने गोपनीयता और पद की शपथ ली। उनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम शामिल हैं.

पहले कौनसे विभाग संभाल रहे थे मंत्री

  • मनीष सिसोदिया –  पिछले कार्यकाल में वित्त, शिक्षा, पर्यटन, योजना, भूमि और भवन, सतर्कता, सेवा, महिला एवं बाल मामले, कला, संस्कृति और भाषा विभागों का प्रभार संभाल रखा था। कुल मिलाकर मनीष सिसोदिया 11 विभागों के प्रभारी थे।
  •  सत्येंद्र जैन – गृह, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, बिजली, उद्योग, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभागों का नेतृत्व कर रहे थे।
  • बाबरपुर विधायक गोपाल राय – श्रम, रोजगार, विकास और सामान्य प्रशासन विभागों की कमान संभाल रहे थे।
  • इमरान हुसैन – खाद्य और आपूर्ति, और चुनाव विभागों की जिम्मेदारी संभाली। हुसैन ने अपने कार्यकाल में ज्यादातर वन और पर्यावरण का प्रभार संभाला।
  • कैलाश गहलोत – परिवहन, राजस्व, कानून और न्याय, विधायी मामलों, सूचना और प्रौद्योगिकी और प्रशासनिक सुधार विभाग संभाले।
  • राजेंद्र पाल गौतम – सामाजिक कल्याण, एससी और एसटी, सहकारी और गुरुद्वारा चुनाव विभागों का प्रभार संभाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button