मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, राजधानी में 102 तो जबलपुर में 254 से ज्यादा संक्रमित

- राजधानी में एक्टिव केस 102 के पार
- जबलपुर में मरीजों की संख्या 254 पहुंची
मध्य प्रदेश में कोरोना के कहर के बाद अब डेंगू का कहर देखा जा रहा है,प्रदेश में के कई जिलों में अब डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं | बता दें की बीते 24 घंटे में राजधानी में 7 नए मरीज मिले हैं वहीँ डेंगू के एक्टिव मरीजों की संख्या 102 के पार पहुँच गयी है और सबसे ज्यादा मरीज पुराने शहर में मिले हैं |
मरीजों की संख्या 254 पहुंची
वहीँ जबलपुर और इंदौर में भी डेंगू के मरीजों का लगातार इजाफा हो रहा है बात करे ग्वालियर की तो पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आयी जिसमें चार नए मरीज डेंगू संक्रमित मिले हैं | वहीँ जबलपुर में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 12 नए मरीज सामने आए हैं , इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 254 पहुँच गयी है |
बात करें इंदौर जिले की तो पिछले 24 घंटे के दौरान डेंगू के पांच नए मामले मिलने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 78 पर पहुँच गयी है | जिले में डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला मानसून के आगमन के बाद जून से तेज हुआ है | स्वस्थ्य विभाग की टीम विभिन्न स्थानों पर जाकर डेंगू का लार्वा नष्ट करने का काम कर रही है | साथ ही लोगो को जागरूक करने के साथ जिन इलाकों में मरीज मिले हैं वहां लार्वा की जाँच की जा रही है |




