सभी खबरें

सिंधिया राज घराने के सरदार की पौत्री से मांगा दहेज, 1 करोड़ के जेवरात रखें, अब मांगी रॉल्स रॉयस कार और मुंबई में एक फ्लैट

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ा मामला सामने आया है जहां सिंधिया राजघराने से ताल्लुक रखने वाले दिवंगत सरदार संभाजी राव आंग्रे की पौत्री कात्यायनी आंग्रे से ससुराल वालों ने दहेज की मांग की हैं। कात्यायनी आंग्रे की शादी 18 अप्रैल 2018 को इंदौर में धार कोठी निवासी रिटायर्ड कर्नल अनिल काक के बेटे अर्जुन काक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों परिवार लगातार विवाद में घिरे हैं।

हालही में कात्यायनी ने ग्वालियर के महिला थाना में अपने पति अर्जुन काक, ससुर रिटायर्ड कर्नल अनिल काक, सास मंगेश काक पर दहेज एक्ट और धमकाने की FIR दर्ज कराई हैं। कात्यायनी की शिकायत पर महिला थाना ने पति अर्जुन, ससुर अनिल काक व सास मंगेश काक पर दहेज एक्ट और धमकाने का मामला दर्ज किया हैं। 

सरदार की पौत्री का आरोप है कि पति ने दहेज में मिले एक करोड़ रुपए से अधिक के सोना, हीरे के जेवरात रख लिए। अब पिता की सन 1951 मॉडल की विंसेंट रॉल्स रॉयस कार और मुंबई में एक फ्लैट की मांग कर रहे हैं। महिला थाना में कात्यायनी ने शिकायत की है कि शादी में पिता ने बेशकीमत सोने, प्लेटीनम, डायमंड के गहने दिए थे। जिनकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक थी। इसके बाद घर में रेनोवेशन का काम होने की बात कहकर पति, सास व ससुर मुझे नहीं ले गए। जून 2018 तक यही कहते रहे। इस पर पिता ने अपने पारिवारिक मित्र अनंत पाल सिंह निवासी इंदौर को मेरी ससुराल भेजा। वहां ससुर ने दहेज की मांग की। इस पर मेरे पिता ने दहेज प्रथा नहीं मानते हुए यह सामान देने से मना किया। जिस पर पति, सास व ससुर उसे लेने नहीं आए। नवंबर 2019 में पति अर्जुन ग्वालियर आया और फिर दहेज की मांग की। मना करने पर धमकाया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button