पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग, पूर्व मंत्री तरुण भनोत ने कही ये बड़ी बात

भोपाल : राजस्थान और महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग तेज होती जा रही है।
अब इस मामलें में प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने सरकार पर निशाना साधा है।
पूर्व मंत्री तरुण भनोत ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम से न तो सरकार पर कोई बोझ पड़ेगा और न ही प्रदेश का बजट गड़बड़ा होगा। यह सरकार का काम है कि वह कैसे जनता की सेवा करने के लिए ठोस कदम उठाए।
पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने कहा कि राजस्थान सरकार ने तो कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसी तरह मध्य प्रदेश सरकार भी प्रदेश के हजारों कर्मचारियों के हितों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू करे।
बता दे कि शुक्रवार को कर्मचारी संगठनों ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन और हड़ताल की।
इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों ने तो 13 मार्च को बड़े आंदोलन की भी तैयारी कर ली है। प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों ने शिवराज सरकार को चेताता हुए कहा है कि अगर बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती है तो 13 मार्च को बड़ा आंदोलन होगा।
.jpeg)



