सभी खबरें

राजधानी दिल्ली में बारिश से हालत खराब, अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में रातभर बारिश के बाद बृहस्पतिवार सुबह भी बारिश जारी रही, जिससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज भी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे तक पालम वेधशाला में 86 और सफदरजंग मौसम केन्द्र में 42.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.

आईएमडी ने दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में 16 अगस्त तक भारी बारिश होने का अनुमान प्रकट करते हुए रेड अलर्ट जारी किया.

मौसम विभाग के मुताबिक आज गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश हो सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button