दिल्ली में नहीं बचा पुलिस का ख़ौफ़, युवक ने 400 मीटर तक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटा, वीडियो कैमरे में कैद

दिल्ली में नहीं बचा पुलिस का ख़ौफ़, युवक ने 400 मीटर तक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटा, वीडियो कैमरे में कैद

 राजधानी दिल्ली में आम लोगों के बीच पुलिस का भी खौफ नहीं बचा है. ऐसा ही एक वीडियो कैमरे में क़ैद हुआ. 
 कार ड्राइवर इतनी बुरी तरीके से गाड़ी चला रहा था कि उसने ट्रैफिक पुलिस को 400 मीटर का कार के सामने लाकर घसीटा. 
 घटना के वक्त बोनट पर चढ़े पुलिसकर्मी का फुटेज भी सामने आया. 
12 अक्टूबर को धौलाकुंआ पर ,ट्रैफिक पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. तभी उन्होंने फैंसी नम्बर प्लेट लगी और टेढ़े-मेढ़े चलती आ रही एक कार को रोकने की कोशिश की. हालांकि रुकने की बजाय कार चालक ने रफ्तार बढ़ा दी.
 मामले में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यहाँ देखें वीडियो:- 

https://twitter.com/ANI/status/1316603182533890048?s=08

Exit mobile version