खोजें

ट्विटर पर भाजपा नेता को करारा जवाब/वॉशिंगटन पोस्ट के संपादक ने कहा- स्वतंत्र पत्रकारिता सरकारों को रिझाने के लिए नहीं होती

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

दिल्ली: अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस का अखबार वॉशिंगटन पोस्ट मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लिखता रहा है।

दिल्ली: अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस का अखबार वॉशिंगटन पोस्ट मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लिखता रहा है। इसलिए भारत दौरे पर आए बेजोस को भाजपा की आलोचना झेलनी पड़ी। विदेशों में भाजपा के मामले देखने वाले विजय चौथाईवाले की वॉशिंगटन पोस्ट के सीनियर एडिटर एली लोपेज से सोशल मीडिया पर बहस हो गई। चौथाईवाले ने ट्विटर पर लिखा- ‘‘मिस्टर जेफ बेजोस, वॉशिंगटन में अपने कर्मचारियों को समझाइए, नहीं तो आपका समय और पैसा दोनों बर्बाद करने जैसा होगा।’’ इस पर लोपेज ने जवाब दिया- ‘‘यह बात बेजोस नहीं बताते कि हमें क्या लिखना है और क्या नहीं लिखना। स्वतंत्र पत्रकारिता सरकारों को रिझाने के लिए नहीं होती हैं। हमारे पत्रकारों और कॉलमिस्ट का काम भारतीय लोकतंत्र की परंपराओं के मुताबिक होता है, इस पर सवाल नहीं उठाए जा सकते।’’

Exit mobile version