Delhi Violence :- हिंसा में IB के सिक्योरिटी असिस्टेंट का मिला शव

नई दिल्ली :– आज हिंसा थमने और थोड़ी शांतिपूर्ण माहौल बनने के बाद पुलिस ने जगह जगह पर शिनाख्त करनी शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के सुरक्षा सहायक का शव बरामद किया. पुलिस को यह शव हिंसाग्रस्त क्षेत्र के चांदबाग से बरामद हुआ।
बता दें कि मृतक सिक्योरिटी असिस्टेंट उत्तरपूर्वी दिल्ली के खजूरी खास का निवासी है।
मृतक  का नाम अंकित शर्मा बताया जा रहा है।


बता दें कि अंकित मंगलवार शाम से लापता था। उसके पिता रविंदर शर्मा भी आईबी में कार्यरत हैं. उत्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले चार दिनों से फैली हिंसा के कारण दहशत का माहौल है।
शिनाख्त के बाद आज अंकित की लाश मिली है। अंकित की मौत गोली लगने से मानी जा रही है और उसके शरीर पर पीटे जाने के भी कई निशान दिख रहे हैं।

 

Exit mobile version