Delhi Violence :- सीआरपीएफ के जवान बने रक्तदाता, हिंसा में घायल हुए लोगों के प्रति दिखाई सहानुभूति

नई दिल्ली /गरिमा श्रीवास्तव :- दिल्ली हिंसा(Delhi Violence) में घायल हुए लोगों के इलाज हेतु सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों ने रक्तदान किया है। जिससे घायलों को तत्काल ज़रुरत पर खून मुहैया कराया जा सके। करीब 50 सीआरपीएफ के जवानों ने अस्पताल में रक्तदान(Blood Donate) किया।

जवानो का कहना है कि वह तन मन दोनों से सेवा करेंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली हिंसा में करीब 39 लोगों की मौत हो गई वहीं 200 से ज्यादा लोग बुरी तरीके से घायल हैं। पलिस और सीआरपीएफ के जवान पूरी तरीके से मामले की जाँच में जुटे हैं।

Exit mobile version