सभी खबरें

गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस ने CM अरविंद केजरीवाल को किया नज़रबंद, घर के बाहर कर दी बैरिकेडिंग

नई दिल्ली – सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिंधु बॉर्डर पहुंचे थे, जहां पर बड़ी संख्या में किसान डटे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल ने यहां किसानों के मंगलवार को होने वाले भारत बंद के समर्थन का ऐलान किया था। साथ ही उनके लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया था। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने बड़ा आरोप लगाया हैं। 

आप का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के सिंधु बॉर्डर से लौटने के बाद कल से नजरबंद जैसे हालात बनाए गए हैं। घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अब बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल की सभी बैठक रद्द कर दी गई हैं। 

आप का आरोप है कि गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठा दिया हैं। और इसका बहाना बना कर पुलिस ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे ना केजरीवाल से कोई मिलने आ सकता है और ना वो कहीं बाहर जा सकते हैं। 

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जब पार्टी के विधायकों ने सीएम से मिलने की कोशिश की तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सीएम केजरीवाल से नहीं मिलने दिया गया। वहीं, भाजपा नेताओं को सीएम आवास के बाहर बिठाया जा रहा हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button