खोजें

NRC Act: जामिया के छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाई लाठियां, दो पुलिसकर्मीयों को ICU में करना पड़ा भर्ती

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

NRC Act: जामिया के छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाई लाठियां, दो पुलिसकर्मी को ICU में करना पड़ा भर्ती

नई दिल्ली / खाईद जौहर – देश भर में नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर  विरोध प्रदर्शन जारी हैं। उत्तर पूर्व में इस एक्ट का सबसे ज़्यादा विरोध देखा जा रहा हैं। असम, गुवहाटी में लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहा हैं। इस हिंसक प्रदर्शन की आग अब राजधानी दिल्ली में भी लग चुकी हैं। इस एक्ट को लेकर अब दिल्ली के लोग सड़को पर उतर आए हैं। अब जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र इस एक्ट को लेकर विरोध कर रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात से ही विरोध प्रदर्शन के लिए हजारों छात्र एकत्रित होने लगे थे। देखते ही देखते सुबह हजारों छात्र जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर सड़क पर उतर आए और विरोध जताना शुरू किया। इस विरोध प्रदर्शन में छात्रों के साथ छात्राएं भी शामिल हैं। ये छात्र केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। 

बता दे कि इस एक्ट का विरोध जाताते हुए छात्रों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। इस दौरान 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वही, जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और छात्रों पर काबू पाने के लिए लाठियां भी भांजी। बताया जा रहा है कि छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में घायल हुए पुलिसकर्मीयों को जामिया के पास स्थित होली फैमिली अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। जबकि 2 पुलिसकर्मी आईसीयू में भर्ती हैं। 

Exit mobile version