खोजें

Delhi Live: चुनाव नतीजों से पहले बोले मनोज तिवारी, इस बार 45 पार, अब हम बनाएंगे सरकार

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

Delhi Live: चुनाव नतीजों से पहले बोले मनोज तिवारी, इस बार 45 पार, हम बनाएंगे सरकार 

नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। ऐसे में सभी पार्टिया अपनी अपनी जीत के दावे कर रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी भी अपनी जीत का दावा कर रहीं हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि हम दिल्ली में 48 सीटें जीत रहे हैं। हालांकि एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत तय मानी जा रहीं हैं। 

लेकिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि एग्जिट पोल का आंकड़ा तीन बजे तक का हैं। ऐसे में तबतक तो सिर्फ 30 फीसदी वोट पड़ा था, हमें भरोसा है कि उसके बाद का जो वोट है वो बीजेपी के पक्ष का हैं। मनोज ने दावा किया कि एग्जिट पोल कई बार फेल होते हैं, हमने ऐसा पंजाब में होता हुआ देखा हैं। 

वहीं, शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि आप देखना कि चुनाव नतीजे आने के बाद खुद ही शाहीन बाग वाले उठकर चले जाएंगे। जो वहां कल तक बिरयानी भिजवा रहे थे, वो भी अब वापस चले गए। 

Exit mobile version