
नई दिल्ली :- 70 में से आम आदमी पार्टी 52 सीट्स तक पहुँच गयी है और भाजपा 18 पर है। करोलबाग़ से विशेष रवि 6949 वोट से आगे हैं। आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की तरफ बढ़ती नज़र आ रही है। वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। आम आदमी पार्टी के बीच खुशियों का माहौल शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ये समझ चुके हैं कि ये ट्रेंड सेट उन्हें जीत के करीब ले जा रही है।
मिठाइयाँ बांटनी शुरू हो गयी है। आम आदमी पार्टी के ऑफिस के सामने ढोल बाजे बजते नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गयी है अब तक तीन घंटे नज़र आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच भरी जोश नज़र आ रही है।
आम आदमी पार्टी के लोग टोपियों पर “केजरीवाल हीरो” लिखवाकर डांस करते नज़र आ रहे हैं।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि बहजपा सिर्फ बोलती है और केजरीवाल की सरकार काम करती है। साथ ही साथ मनोज तिवारी की खिंचाई भी की जा रही है।