अजीबोगरीब घटना: चार पैर, चार हाथ और दो लिंग वाले बच्चे का हुआ जन्म, देखते ही लोगों ने शुरू कर दी पूजा

दिल्ली: अस्पताल में उस वक्त डॉक्टर भी घबरा गई जब एक महिला ने चार पैर, चार हाथ और दो लिंग वाले विचित्र बच्चे को जन्म दिया। इसकी खबर मिलने ही बच्चे को देखने लोगों का तांता लग गया। अस्पताल में ही बच्चे को भगवान का रूप मानकर पूजा करना शुरू कर दिया। हालांकि दस मिनट के बाद उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि यह मामला औरैया का है। फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम फूटाताल में अलका नाम की महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया। पेट में असहनीय दर्द होने के चलते उसे गांव के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात उसे चार पैर, चार हाथ और दो लिंग वाले बच्चे को जन्म दिया।

इस दौरान डॉक्टर सहित नर्स विचित्र बालक को देख कर डर गए। हालांकि बच्चा ज्यादा देर तक जीवित नहीं रहा। वहीं डॉक्टर भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि यह सब कैसे हुआ। फिलहाल मृत बच्चे का परिजनों अंतिम संस्कार कर दिया।

Exit mobile version