किस वजह से 22 सालों से इस सीट पर नहीं जीत पायी है BJP , पढ़ें यह रिपोर्ट

 

Delhi Elections, Gautam :- दिल्ली का मालवीय नगर (Malviya nagar) क्षेत्र हमेशा से ही भाजपा (BJP) के लिए सरदर्द रहा है। साउथ दिल्ली (south Delhi) के सबसे पॉश इलाका माने जाने वाले मालवीय नगर में भाजपा (BJP) पिछले 22 सालों से अपनी जीत का इंतज़ार कर रही है। भाजपा ने इस सीट से मात्र एक ही बार विधानसभा (Aseembly Elections) चुनाव जीता है। 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार राजेंद्र गुप्ता ने इस सीट से चुनाव जीता था। वह आखिरी बार था जब भाजपा यहाँ से विजय हुई थी उसके बाद से लेकर आज तक भाजपा फिर इस सीट पर अपनी जीत नहीं दोहरा पाई।

लगातार 3 विधानसभा चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस (congress) का कब्जा रहा। वर्ष 1998 ,2003 एवं 2008 में यहाँ से कांग्रेस ने जीत दर्ज़ की। लेकिन 2013 और 2015 के चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) के सोमनाथ भारती ने लगातार जीत हासिल की। सोमनाथ भारती ने 2015 के दिल्ली चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार डॉ नंदनी शर्मा को हराया था।

क्या है इस सीट का लेखा जोखा
मालवीय नगर विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं में  8.59 फीसदी अनुसूचित जाति (SC) के वोटर्स हैं। 2019 की मतदाता सूची के मुताबिक इस सीट पर 14,8,922 मतदाता 145 मतदान केंद्रों (Voting Centres) पर वोटिंग करेंगे। मालवीय नगर विधानसभा सीट पर 2015 के चुनावों में 66.55% मतदान हुए थे। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को क्रमशः  37.91%, 5.97% और 54.99% वोट मिले थे। उम्मीद इस बार भी यही जताई जा रही है की आम आदमी पार्टी का ही ज्यादा बोलबाला रहेगा।

कब है वोटिंग
ज्ञात हो की दिल्ली विधानसभा का यह सांतवा चुनाव है। पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1993 में हुआ था। जिसके बाद से लेकर अब तक 6 विधानसभा चुनाव हो चुकें हैं। इससे पहले राजधानी दिल्ली में मंत्रीपरिषद हुआ करती थी। बात दें की दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में इस बार महज एक चरण में मतदान हो रहा है। 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि 11 फरवरी को मतगणना होगी। छठी दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो जाएगा। देखना यह है की क्या भाजपा अपनी लगातार हारों के बाद मालवीय नगर से अपनी जीत दोहरा पाता है या नहीं। आने कुछ ही दिनों में काफी कुछ साफ़ हो जाएगा। 

Exit mobile version