
नई दिल्ली – दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) का परिणाम आने शुरू हो गए हैं। 70 सीटों में से आप के पास 54, बीजेपी के पास 16 जबकि कांग्रेस का अभी तक खाता भी नहीं खुला हैं।
इसी बीच आप नेता संजय सिंह ने का एक बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि आप इंतजार कीजिए और देखिए कि हम जबरदस्त जीत हासिल करेंगे उन्होंने कहा कि, ‘हम शुरुआत से ही कह रहे हैं कि आगामी चुनाव हमारे किए काम के आधार पर लड़ा जाएगा। अभी कुछ कहना बहुत जल्दबाजी होगी।