
नई दिल्ली – दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) के परिणाम से पहले दिल्ली (Delhi) के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया में बड़ा बयान दिया हैं।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमने बिना किसी डर के काम किया है, शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम किया। हम जीत को लेकर निश्चिंत हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने 5 साल तक काम किया हैं।
वहीं, मनीष सिसोदिया की मां ने कहा कि, पब्लिक हमारे साथ हैं। काम किया हैं। जीत की पूरी उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद देना हमारा काम है'. उन्होंने जोर देकर कहा कि, 'निश्चित रूप से अच्छा काम करने के कारण बहुत उम्मीदें हैं। पिछली बार से अधिक बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है.'
जबकि उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया ने कहा कि – अच्छा रिजल्ट आएगा, बहुत अच्छी उम्मीद कर रहे हैं। सुबह उठकर रोज हम लोग पूजा कर रहे हैं। 11-12 बजे तक रिजल्ट आ ही जाएगा।