Delhi Election Results Live : कड़ी सुरक्षा के बीच कुछ देर में शुरू होगी मतगणना

नई दिल्ली – दिल्ली के चुनावी मुकाबले में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP), बीजेपी और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं। इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी हैं। 

बस अबसे कुछ ही देर में दिल्ली के चुनावी दंगल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। 

बता दें कि दिल्ली में इस बार 62.59 फीसदी चुनाव हुआ था। 

जानकारी के अनुसार दिल्ली में कुल 21 वोटिंग सेंटर बने हैं जहां पर मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती के लिए कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया हैं। 

वहीं, दूसरी तरफ इन नतीजों को देखते हुए आज राजधानी में ट्रैफिक रूट में भी बदलाव हुआ हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी साझा की हैं। 

Exit mobile version