
नई दिल्ली – दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) का परिणाम आने शुरू हो गए हैं। 70 सीटों में से आप के पास 58, बीजेपी के पास 12 जबकि कांग्रेस का अभी तक खाता भी नहीं खुला हैं।
इसी बीच खबर है कि दिल्ली की सबसे चर्चित सीट चांदनी चौक, से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा पीछे चल रहीं हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के प्रहलाद सिंह साहनी 12263 वोट से आगे चल रहे हैं।