
नई दिल्ली :– मटियामहल से शोएब इक़बाल आगे नज़र आते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि शोएब इक़बाल 9515 सीट्स से आगे हैं। इतने ज़्यादा सीट्स से आगे होने पर यह ज़ाहिर होता नज़र आ रहा है कि मटियामहल से लगभग शोएब इक़बाल की जीत तय है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के रुझान से यह साफ़ ज़ाहिर नज़र आ रहा है कि आप की जीत लगभग तय है। इस वक़्त भाजपा सिर्फ 19 सीट्स पर है।
आम आदमी पार्टी को इस वक़्त 53 सीट्स मिली है वहीँ भाजपा की 17 सीट्स हैं।
बवाना में बीजेपी आगे है। रविंद्र कुमार 7315 वोटों से आगे हैं। इस स्थान पर भाजपा आगे है पर ज़्यादातर सीट्स पर आम आदमी पार्टी बढ़त पर है।
चुनाव के आखिरी चरण में आप ने नारा दिया था, “अच्छे होंगे 5 साल , दिल्ली में तो केजरीवाल” .
कहीं न कहीं दिल्ली की राजनीती में आम आदमी पार्टी का सत्ता में आना तय है।