Delhi Election Result Live :- दिल्ली चुनाव पर कमलनाथ का भाजपा पर वार, "कहा हम दिल्ली चुनाव रिजल्ट से पहले से वाक़िफ़ थे"

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- दिल्ली चुनाव के रुझान आते नज़र आ रहे हैं। रुझानों में भाजपा हार की तरफ है और जीत की तरफ आम आदमी पार्टी बढ़ती नज़र आ रही है। इस वक़्त भाजपा 12 सीटों पर है और आम आदमी पार्टी ने 70 में से 58 सीटों पर अपना कब्ज़ा बना लिया है। इस पर आम आदमी पार्टी का समर्थन करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा का पतन तय है जैसे आज दिल्ली चुनाव परिणाम में भाजपा हारती हुई नज़र आ रही यही है वैसे आने वाले दिनों में भी हर राज्य के चुनाव में भाजपा हारेगी।

आपको बता दें कि कांग्रेस की दशा बहुत बुरी है क्योंकि अभी तक दिल्ली चुनाव के रुझानों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। कमलनाथ ने कहा कि हमारी संगठन और हम सब लोग यह पहले से जानते थे कि दिल्ली में भाजपा हारेगी। साथ ही यह प्रश्न भी पूछा गया कि अभी तक दिल्ली में कांग्रेस का खता भी नहीं खुला है इस पर आप क्या कहेंगे ?
इस प्रश्न को कमलनाथ (Kamalnath) ने साफ़ नकारा है और कोई भी जवाब न देते हुए भाजपा पर तंज कसा है।   

 

Exit mobile version