खोजें

Delhi Election Result Live :-आप पहुँची 54 सीट्स पर, बीजेपी का वोट शेयर हुआ कम

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

आप पहुँची 54 सीट्स पर, बीजेपी का वोट शेयर हुआ कम

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :-  रुझानों में बीजेपी की दशा बेहद बिगड़ती नज़र आ रही है। आप 54 सीटों पर अपना कब्ज़ा जमा चुकी है। वहीं भाजपा 18 से गिरकर 15 सीट पर पहुँच गयी है यह आंकड़ा भाजपा की बेहद बुरे हालात को बयान कर रही है।
54 सीटों पर आप ने अपना  कब्ज़ा बना लिया है। अभी शाम तक मामला बदल सकता है पर अरविन्द केजरीवाल नई दिल्ली के सीट पर तेज़ी से बढ़ते नज़र आ रहे हैं।

एक तरफ जहाँ मनोज तिवारी दिल्ली के 48 सीटों पर कब्ज़ा पाने का दावा कर रहे थे वहीं भाजपा की हालत बेहद खराब नज़र आ रही है। भाजपा ने अब तक महज़ 15 सीटों पर अपना कब्ज़ा बना पाया है।
एक तरफ जहाँ भाजपा के दिग्गज चेहरे दिल्ली को हासिल करने का दावा कर रहे थे वहीं आप के नेताओं ने उनकी हालत बुरी कर दी है। भाजपा के एग्जिट पोल के बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट के माध्यम से कहा था कि एग्जिट पोल कुछ भी हो पर सीटें 48 के पार होंगी। 

Exit mobile version