सभी खबरें

Delhi Election Live : जानें अब तक कितनी फीसदी हुई वोटिंग, किस का पलड़ा है भारी

नई दिल्ली – एक लंबे इंतज़ार के बाद आज वो दिन आ गया जब दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनावी मुकाबले में सत्ता में काबिज AAP, बीजेपी और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं। बता दे कि आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी हैं, जो शाम 6 बजे तक समाप्त होगी। पोलिंग बूथ पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। 

इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 148 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, दिल्ली के 1,47,86,382 मतदाता आज तय करेंगे कि दिल्ली की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी। दिल्ली में मतदान के लिए 13 हजार 750 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा समेत कई बड़े नेताओं ने अपने परिवार के साथ वोट डाला हैं। जानकारी के अनुसार सुबह 12 बजे तक 15.68 फीसदी वोटिंग हो चुकी हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button