Delhi Election:- चुनाव प्रचार का अंतिम दौर, प्रधानमंत्री करेंगे कमल खिलाने के लिए रैली

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- दिल्ली चुनाव प्रचार प्रसार अगले 96 घंटे में खत्म होने वाला है। बीते दिनों हर पार्टी के नेता चुनाव प्रचार प्रसार में लगे हैं। आज देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी भी कमल खिलाने के लिए प्रचार प्रसार करेंगे।
प्रधानमंत्री (Narendra Modi) आज दिल्ली में दो रैलियां करेंगे।
रैलियों के माध्यम से वह जनता को सम्बोधित करेंगे। वहीं दूसरी तरफ गाँधी परिवार जनता का वोट हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास में जुटा है।

वहीं बसपा प्रमुख मायावती भी दिल्ली चुनाव प्रचार में अपना झंडा लगाने उतर रही हैं।
आज देश के दिग्गज नेता रैलियां करेंगे।
आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल रैली के दौरान अपने सभी कामों को गिना रहे। तो भाजपा अलग दावा कर रही है कि वह दिल्ली की दिशा – दशा सुधारेगी।
अब यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि दिल्ली में किसकी नैया पार होगी और किसकी लुटिया डूबेगी। 

Exit mobile version