Breaking News : चुनाव बाद प्रदर्शनकारियों को शाहीन बाग से जूते मारकर हटाया जाएगा : बीजेपी MP

नई दिल्ली : आयुषी जैन : दिल्ली में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है. दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने शाहीन बाग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा कि यदि प्रदर्शनकारी शाहीन बाग से नहीं हटते हैं तो चुनाव के बाद इन्हें जूते मारकर हटा दिया जाएगा. दिल्ली विधानसभा चुनावों में शाहीन बाग का मुद्दा छाया हुआ है. बीजेपी शाहीन बाग मुद्दे को लेकर केजरीवाल और कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साध रही है. इसी कड़ी में सांसद रमेश बिधूड़ी का ये बयान आया है. उन्होंने आगे कहा कि यदि पुलिस पत्थरबाजों पर जामिया में घुसकर कार्रवाई करती है तो केजरीवाल और कांग्रेस के नेता शोर मचाते हैं और जेएनयू में पुलिस नहीं घुसी तो ये लोग विलाप करते हैं.

Exit mobile version