सभी खबरें

Delhi Election 2020 :- अल्का लाम्बा ने की "आप" कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश, जानिए फिर क्या हुआ

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दिन अल्का लाम्बा(Alka Lamba) ने एक आप (AAP) कार्यकर्ता को थप्पड़ मरने की कोशिश की। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने अभद्र टिप्पणी की जिसपर अल्का लाम्बा ने अपना आपा खो दिया और उन्होंने गुस्से में आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। हांलाकि मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता ने उन्हें रोक लिया।
इस सम्पूर्ण घटना पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। तो अल्का लाम्बा ने सीएम केजरीवाल को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है


दरअसल ये घटना तब घटी जब अल्का पोलिंग बूथ की इलाके का ज़ायज़ा लेने गई थीं। जब वह वहाँ से बहार निकली तो वहां मौजूद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के बेटे पोलिंग बूथ में जाने की कोशिश कर रहे थे और पुलिस उन्हें उम्मीदवार न होने का हवाला देकर रोक रही थी। इसी बीच इस युवक ने अलका पर उनके बेटे को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी।  अल्का ने तुरंत अपना आपा खो दिया और टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर हाथ उठा दिया। हांलाकि व्यक्ति पीछे हो गया जिससे उसे थप्पड़ नहीं लगा।
इसके बाद कांग्रेस और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी कहासुनी हो गयी और मामले ने कुछ ही वक़्त में तूल पकड़ लिया। पर पुलिस ने दोनों पार्टियों के झगड़े पर जल्द ही काबू पा लिया।  

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button