दिल्ली / केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान पर लेंगे तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी को भरी बहुमत से जीत मिली। जीत के बाद ही केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वे 16 फरवरी (रविवार) को रामलीला मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केजरीवाल बुधवार सुबह राजभवन पहुंचकर उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 मिनट तक हुई बैठक में शपथ ग्रहण से सम्बंधित चर्चा हुयी। इसके बाद वो आवास पहुंचे और विधायकों की बैठक ले रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के एक नेता ने बताया, “विधायकों की बैठक में सरकार बनाने का निर्णय लिया जाएगा। पार्टी के निर्णयों के लिए सभी विधायकों के विचार जरूरी हैं। केजरीवाल हमेशा सभी की राय लेते हैं इसके बाद निर्णय लेते हैं।” वहीं, नवनिर्वाचित विधायक सुबह केजरीवाल के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इससे पहले केजरीवाल की शानदार जीत पर मंगलवार को उपराज्यपाल बैजल ने ट्वीट कर बधाई दी थी।

Exit mobile version