सभी खबरें

DELHI NEWS :- हमारे दिल्ली वासियों को दिवाली का तोहफा :- ARVIND KEJRIWAL DELHI CM 

दिल्ली देश में न्यूनतम वेतन देने के मामलें में सर्वोच्च राज्य हो गया है ,यह जानकारी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और श्रम मंत्री गोपाल राय ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी 

“3 मार्च 2017 को हमने नोटिफिकेशन जारी कर न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी थी, जिसे 44 Employer Associations ने हमारे नोटिफिकेशन को हाईकोर्ट में चैलेंज किया और हाईकोर्ट ने हमारे इस नोटिफिकेशन को खारिज कर दिया”- अरविन्द केजरीवाल मुख्यमंत्री दिल्ली।

“परंतु हमने हार नहीं मानी और सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया, हमें बेहद खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने हमारी बात मानी और 14 अक्टूबर को हमारे पक्ष में फैसला दिया। यह दिल्ली की जनता की बहुत बड़ी जीत है :- अरविन्द केजरीवाल मुख्यमंत्री दिल्ली। 

दिल्ली के मजदूरों के लिए अरविन्द केजरीवाल का बड़ा तोहफ़ा- देश में सबसे ज्यादा मिनिमम वेज दिल्ली में। अकुशल मजदूरों को अब मिलेंगे  ₹ 14,842 प्रति माह :- गोपाल राय, श्रम मंत्री दिल्ली सरकार। 

इसके साथ ही साथ आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट से भी कुछ आकड़े जारी किए , इन्हें भी देखिये 

देश में राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन 4628 रुपये है

दिल्ली का न्यूनतम वेतन 14842 रुपये है

दिल्ली का न्यूनतम वेतन राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी से 3 गुना अधिक है

दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की घोषणा।

दिल्ली में अब सम्पूर्ण भारत में उच्चतम न्यूनतम मजदूरी है।

दिल्ली का न्यूनतम वेतन राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन से 03 गुना अधिक है।

गौरतलब है की दिल्ली में एक काफी बड़ी आबादी कुशल व अकुशल श्रमिकों की भी है वह केजरीवाल सरकार के इस फैंसले से कितना प्रभावित होते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा। 
मालुम हों की दिल्ली में 2020 की शुरुवात में ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं। 

ग़रीबों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय। दिल्ली आज देश में सबसे ज़्यादा न्यूनतम मज़दूरी दे रही है

ग़रीबी कम करने और आर्थिक मंदी से निपटने के लिए अहं क़दम। ग़रीब की जेब में पैसा जाएगा तो वो रोज़मर्रा का सामान ख़रीदेगा। इस से डिमांड बढ़ेगी, उत्पादन बढ़ेगा, लोगों को रोज़गार मिलेगा https://t.co/bh5xv4s7R1

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 28, 2019

“>http://

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button