
दिल्ली: बदरपुर AAP के बागी विधायक की कार पर हमला, कार के सभी शीशे टूटे
नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आखिरी दौर चल रहा है और इस दौरान आम आदमी पार्टी के बागी विधायक नारायण दत्त शर्मा की कार पर जानलेवा हमला हुआ जिसकी वजह से कार के अंदर बैठे विधायक और उनकी साथी काफी जख्मी हो गए।
कब हुआ हमला
शर्मा रात करीब एक बजे मीटिंग खत्म कर घर लौट रहे थे, उसी समय रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर हमला कर दिया. हमले के दौरान कार के सभी शीशे टूट गए. अंदर बैठे विधायक और उनके साथी भी जख्मी हो गए.
शर्मा हुए बागी
नारायण दत्त शर्मा आम आदमी पार्टी से विधायक बने थे, इन्होंने अपनी ही पार्टी पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया था. पार्टी से टिकट कटने के बाद बागी हुए शर्मा BSP के टिकट पर उसी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं. वारदात के बाद पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सबसे पहले घायल विधायक को इलाज के लिये अस्प्ताल भेजा.