पॉलिटिकल डोज़

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान, बोले – कैलाश विजयवर्गीय ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंदौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश के सीएम शिवराज राजनीतिक खेल के धोनी हैं वहीं कैलाश विजयवर्गीय ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या हैं। भाजपा की विश्वसनीयता और नीयत पर कोई उंगली नहीं उठा सकता, भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया। उन्होंने आगे कहा कि, इंदौर की सभी सीटों पर भाजपा की जीत हो यह संकल्प ले।

रक्षा मंत्री ने इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के प्रत्याशी व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह पूरे रंग में नजर आए। उन्होंने कहा कि, आज भारत पहले वाला भारत नही है। आज भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है। अमेरिका भी आज भारत की ताकत, सामर्थ्य को स्वीकार करता है।

उन्होंने कहा कि, भाजपा की विश्वसनीयता और नीयत पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। धारा 370, राम मंदिर का उदाहरण देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, बीजेपी ने जो कहा वो करके दिखाया। वहीं प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने पार्षद से लगाकर अब तक भारतीय जनता पार्टी के बेनर तले किए कार्य बताए जिसे मौजूदा लोगो को सुना और उनका हौसला बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button