ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP ELECTION: नाराज नेताओं के मनाने में जुटी BJP, शहडोल के सर्किट हाउस में पूर्व मंत्री ने ली नेताओं की बैठक

शहडोल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले BJP अपने पूर्व नेताओं को मनाने में जुट गई है। इन नाराज नेताओं को मनाने के लिए 14 नेताओं को अलग-अलग जिलों का जिम्मा दिया गया है। इसी क्रम में शहडोल के नाराज नेताओं को मनाने का जिम्मा प्रदेश के पूर्व मंत्री और रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला को मिला है। शहडोल पहुंचकर सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं की बैठक ली। बताया जा रहा है कि आगामी 15 अप्रैल तक यह नेता जिलों में पार्टी के नाराज नेता और कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। पूर्व मंत्री रीवा विधायक का आज शहडोल आगमन हुआ। सर्किट हाउस में पूर्व मंत्री ने प्रमुख भाजपा नेताओं की बंद कमरे में बैठक ली। उन्होंने बताया कि संभाग के तीनों जिलों में 2023 के आने वाले चुनावों को लेकर आज पार्टी के प्रमुख नेताओं से चर्चा की गई। वहीं विधायक नारायण त्रिपाठी के विंध्य प्रदेश के बयान पर पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने विंध्य में विकास के बहुत कार्य किए हैं। आने वाले दिनों में और विकास कार्य होंगे। साथ ही विंध्य में भाजपा 2023 चुनाव में फिर अधिक से अधिक सीट जीतेगी।

माना जा रहा है कि पिछले दो दशक से प्रदेश की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी में भी संगठनात्मक एकता नहीं बची है। सत्ता और संगठन के बीच अब गहरी खाई नजर आ रही है और 2018 के चुनाव के बाद से गहराई बढ़ती गई। इससे भाजपा आला – कमान भी चिंतित है। आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले के संदर्भ में बात करें तो यहां लंबे समय से भाजपा का कब्जा रहा है, लेकिन अभी हाल में हुए नगरीय निकाय चुनाव में जिले कई निकाय में कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा को इस बार विपक्ष में बैठना पड़ा और इसके पीछे सत्ता संगठन में समन्वय की कमी माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button