मोदी सरकार में फुट, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया किसानों के प्रदर्शन का समर्थन?? वीडियो वायरल

नई दिल्ली – बीते करीब 14 दिनों से दिल्ली में किसानों का आंदोलन जाए हैं। सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर किसान सड़कों पर उतर आए है और इन कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, सरकार लगातार किसानों से बात करके उनको मानाने में जुटी हुई हैं। लेकिन किसानों का कहना है कि सभी कानूनों को वापस लिया हैं।
इन सबके बीच सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो वायरल हो गया हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया हैं। वीडियो में, राजनाथ सिंह को ये कहते सुना जा सकता है कि उन्हें मालूम नहीं था कि प्रदर्शन चल रहा है, अगर उन्हें मालूम होता तो वो पहले दिन से ही किसानों को समर्थन देते।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के वीडियो को किसानों के प्रदर्शन का समर्थन के दावे के साथ शेयर किया हैं।

हालांकि, जब पड़ताल की गई तो ये वीडियो 2013 का निकला। इस वीडियो में राजनाथ सिंह नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर 'धरना' को संबोधित कर रहे थे। जिसकी केवल एक क्लिप गलत दावे के साथ शेयर किया गया हैं।
इससे साफ होता है कि ये वीडियो 2013 का है और हाल ही में गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा हैं।




