खोजें

कैसे मनाएंगे रणबीर दीपिका अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी ?

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

the lokniti news
  • रणबीर-दीपिका के विवाह  के सफल 01 साल हुए पुरे  
  • पिछले वर्ष 14  नवंबर के ही दिन हुई थी इस हॉट कपल की शादी 
  • बॉलीवुड  की शानदार रील और रियल लाइफ की सफल जोड़ी के बारें में यहाँ विस्तार जानिए 

यहाँ हम आपको बताने जा रहे हे सुपरस्टार रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली वेडिंग एनिवर्सरी के बारे में :- पिछले साल 14 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड का यह  हॉट कपल विवाह के बंधन में बंधा था।  
आज इनके प्रशंसक इस बात  को जानने के लिए उत्सुक है कि इस बार उनकी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी है और उसे यह हॉट कपल कैसे सेलिब्रेट करने जा रहा हैं  ,बीते साल 14 नवंबर को दीपिका रणवीर शादी के बंधन में बंधे थे दोनों की शादी काफी ग्रैंड तरीके से इटली में हुई थी। 
यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी और इस वर्ष उनकी शादी को 1 साल होने जा रहा है और फैंस के अंदर इस बात की  उत्सुकता है कि वह अपनी फर्स्ट वेडिंग  एनिवर्सरी कैसे सेलिब्रेट करेंगे। 
 जानकारी के मुताबिक रणबीर और दीपिका तिरुपति बालाजी जाने वाले हैं।  वह बालाजी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं, इस विजिट में उनकी फैमिली मेंबर्स भी उनके साथ होंगे। 
 वह पद्मावती टेंपल भी जाएंगे, यह मंदिर तिरुपति बालाजी के पास है।  इसके बाद अमृतसर गोल्डन टेंपल जाएंगे, मंदिर दर्शन के बाद 15 नवंबर को वापस मुंबई लौट आएंगे। 

दीपिका रणवीर की ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री को बॉलीवुड में काफी पसंद किया जाता है। 
दोनों के रिश्तो की शुरुआत फिल्म “गोलियों की रासलीला रामलीला” से हुई थी। 
आपको बता दें की 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली थी, कपल ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी !

द लोकनीति टीम की तरफ से भी बॉलीवुड की इस ख़ास जोड़ी को विवाह के 01 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने की बहत बहुत बधाई। 

Exit mobile version