लालकिले के उपद्रव के आरोप मे दीप सिद्धू 7 दिन के लिए और रिमांड मे ….

लालकिले के उपद्रव के आरोप मे दीप सिद्धू 7 दिन के लिए और रिमांड मे ….
नई दिल्ली/राजेश्वरी शर्मा: गणतन्त्र दिवस की घटना से हम सभी वाकिफ है, भारतीयों के लिए विशेष दिन गणतन्त्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान हिंसक भीड़, हाथों में लाठी-डंडे और तलवार लिए लाल किला परिसर में घुस गई थी और वहां सुरक्षा में तैनात कई पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया था।
इस घटना की जांच मे दीप सिद्धू को क्राइम ब्रांच ने अरैस्ट किया था। 9 फरवरी को दीप सिद्धू को 7 दिनो के लिए हिरासत मे लिया गया था। जिसकी अवधि आज खत्म हो रही थी। क्राइम ब्रांच ने दीप सिद्धू की हिरासत अवधि और बढ़ाने की मांग की थी। अब सिद्धू को 23 फरवरी तक क्राइम कस्टडी में रखा जाएगा। पुलिस ने दीप सिद्धू पर आरोप लगाते हुए कहा की सिद्धू ही इस घटना के पीछे की असली वजह है। सिद्धू ने लोगो को भड़काया , लोगो को अपनी बातों मे लाकर दंगो मे हिंसा की चिंगारी लगाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है की सिद्धू की कोर कमांड के चलते लोगो ने अपने ही सार्वजनिक सम्पति को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया।
सिद्धू के भड़कीले व्यवहार के परिणाम स्वरूप 26 जनवरी को बाद में उपद्रवियों ने लाल किले की प्राचीर पर चढ़कर तिरंगे के बगल में धार्मिक झंडा लहरा दिया था। इस हिंसा में कई लोग घायल हुए थे। दिल्ली पुलिस भी इस घटना की शिकार हुई थी। दिल्ली पुलिस के कई जवान घायल हुए थे। साथ ही दिल्ली पुलिस का दावा है की दीप सिद्धू के भड़काने के कारण दंगो ने उग्र रूप धरण किया था। पुलिस का कहना है की यह सब वह सीसीटीवी फोटेज के आधार पर बता रही है, जिसमे दीप सिद्धू लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराते नज़र आए थे।
क्राइम ब्रांच द्वारा दीप सिद्धू से पूछताछ का सिलसिला जारी है। दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच जांच कर किस नजीते पर पहुँचती है यह देखना अभी बाकी है।




