सभी खबरें

26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भड़काने वाला पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू गिरफ्तार, महिला मित्र की टेक्निकल हेल्प से करता था फेसबुक लाइव 

26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भड़काने वाला पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू गिरफ्तार, महिला मित्र की टेक्निकल हेल्प से करता था फेसबुक लाइव 

नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव:- राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को हुई ट्रैक्टर परेड के दौरान लोगों को उकसाने वाले आरोपी पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दे कि दीप सिद्धू पर ₹100000 का इनाम दिल्ली पुलिस ने रखा था.
 स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने दीप सिद्धू की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. डीसीपी ने यह बात भी कही कि आज दिल्ली पुलिस प्रेस वार्ता के माध्यम से गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देगी. फिलहाल तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि सिद्धू की गिरफ्तारी कहां से हुई है.

                    तस्वीर गिरफ्तारी के बाद की है  

बता दें कि दीप सिद्धू अलग-अलग जगहों से लगातार फेसबुक लाइव कर रहा था. मामले में यह बात भी सामने आई है कि दीप सिद्धू की टेक्निकल मदद फेसबुक लाइव में उसकी एक महिला मित्र करती थी जो देश से बाहर रहती है.
 जांच एजेंसियां सिद्धू की महिला मित्र की भूमिका की भी जांच करेंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button