भोपाल में मिला हाइप्रोफाइल पार्टीज में बिकने वाला जानलेवा ड्रग्स, 2 बदमाश घूम रहे थे बेचने की फिराक में

मध्यप्रदेश/भोपाल : भोपाल में दो बदमाशों के पास से MD (मिथाइलीनडाईऑक्सी और  मेथमफेटामाइन) नाम के जानलेवा ड्रग्स मिले। जिसकी आधा ग्राम मात्रा भी ज्यादा होने पर मौत हो सकती है। इस ड्रग्स को हाई प्रोफाइल पार्टी ड्रग भी कहते है। आपको ध्यान दिला दें कि ये वही ड्रग है जिसका जिक्र एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के समय रिया चक्रवर्ती की वॉट्सएप्प चैट में हुआ था। 

जानकारों की माने तो इस ड्रग्स के एक ग्राम की कीमत 3000 रुपये बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच की कार्यवाही के दौरान जहांगीराबाद से पकड़े दोनों आरोपियों के पास से  लगभग 20 ग्राम MD ड्रग बरामद हुई। MDMA साइकोट्रोपिक और सिंथेटिक ड्रैग है क्योंकि सबसे ज्यादा इसका इस्तेमाल हाइप्रोफाइल पार्टीज़ में किया जाता है। इसलिए इसका नाम पार्टी ड्रग भी रखा गया पार्टी के हिसाब से ही इसका दाम तय होता है।

Exit mobile version