Delhi Violence: औरतों के साथ हुई वारदात के लिए स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से माँगा जवाब  

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि  हिंसाग्रस्त इलाकों में बड़े पैमाने पर भोजन की व्यवस्था की जा रही  है। साथ ही फोरेंसिक टीम उस स्थान का निरीक्षण कर रही है जहां पर इंटेलिजेंस ब्यूरो के सिपाही अंकित शर्मा का शव 26 फरवरी को चाँदबाग इलाके में मिला था। 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (DCW Chief, Swati Maliwal) ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दिल्ली हिंसा के दौरान महिलाओं के साथ हुई वारदात की जानकारी मांगी है और जवाब मांगा है कि इसमें अबतक क्या कार्रवाई की गई है? महिला आयोग के मुताबिक, महिलाओं और युवतियों के साथ आपराधिक वारदात की घटनाएं सामने आई हैं, इनमें एक 9 महीने की गर्भवती महिला भी शामिल है। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली हिंसा में मरे गए लोगों के परिवारों को दस लाख की मदद देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि मृतकों के घरवालों को 10 लाख दिए जाएंगे। पांच लाख नाबालिक मृतक के परिजन को दिए जाएंगे साथ ही में जी लोगों की दुकान और मकान जल कर रख हो गए हैं उनको पांच लाख रूपये दिए जायेंगे। 

Exit mobile version