खोजें

दतिया : शिवराज जी आज समय दिखावे और ड्रामे का नहीं, सब कुछ तबाह हो चुका है – कमलनाथ

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

दतिया : शिवराज जी आज समय दिखावे और ड्रामे का नहीं, सब कुछ तबाह हो चुका है - कमलनाथ

मध्यप्रदेश/दतिया : मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में लगातार हो रहीं बारिश के कारण बाढ़ का कहर बना हुआ हैं। आज कमलनाथ 7 अगस्त को ग्वालियर-चंबल संभाग के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर हैं।

बता दे कि शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराज जी से कहता हूं कि आज समय दिखावे और ड्रामे का नहीं हैं। इन क्षेत्रों में आज हालात बेहद भयावह है, सब कुछ तबाह हो चुका है।

कमलनाथ ने सीएम शिवराज से सवाल पूछते हुए कहा कि इन हालातों से निपटने को लेकर सरकार ने क्या तैयारियाँ की, सारी वस्तुस्थिति प्रदेश की जनता को बताए। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग, बारिश व बाढ़ की पूर्व जानकारी देता है उस हिसाब से सरकार को सतर्कता बरतना थी? तत्काल राहत के आवश्यक कदम उठाने की ज़रूरत हैं।

Exit mobile version