दतिया :- चलती ट्रक में लगी भीषण आग,जानिए वजह

दतिया / गरिमा श्रीवास्तव :– आज दतिया(Datia)  में एक भयावह हादसा हुआ। जिसमे एक चलती ट्रक आग के हवाले हो गई।  दतिया के गोराघाट थाने का है। माचिस से भरी ट्रक अचानक आग के शिकस्त में फंसी। नेशनल हाईवे NH 75 पर यह हादसा हुआ। हांलाकि ड्राइवर और क्लीनर की जान बच गई है।
पूरा ट्रक देखते देखते राख में तब्दील हो गया। माचिस की वजह से आग बेहद तेज़ी से फैली।
आग लगने की कोई वजह पता नहीं चल पाई। पूरा ट्रक माचिस बॉक्स से भरा हुआ था। थाना प्रभारी ने कहा कि अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज़ कराने नहीं आया है। ड्राइवर और क्लीनर घटना स्थल से भाग गए हैं।

काफी देर तक सड़क के दोनों तरफ जाम लगा हुआ था।NH -75 होने के नाते यहाँ पर वाहनों का आवागमन काफी तेज़ होता है।  पुलिस ने जाम क्लियर करने के लिए काफी मशक्कत की।
हांलाकि अब सड़कें क्लियर कर दी गयी हैं।

 

 

Exit mobile version