सभी खबरें

दमोह : आरोपों में एक बार फिर घिरे ये पूर्व विधायक, चचेरे भाई ने लगाए गभीर आरोप

आरोपों में एक बार फिर घिरे पूर्व विधायक,चचेरे भाई ने लगाए आरोप
दमोह से शंकर दुबे की रिपोर्ट: –
 बड़ा मलहरा से भाजपा प्रत्याशी प्रदुम्न सिंह के चचेरे भाई एडवोकेट वैभव सिंह ने एक शिकायत हिंडोरिया थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने पूर्व विधायक पर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाएं हैं।
  कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व विधायक और बड़ा मलहरा से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी प्रदुम्न सिंह एक बार फिर आरोपों से घिर गए हैं। इस बार यह आरोप किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि उन्हीं के परिवार के सदस्य द्वारा उन पर लगाए गए हैं। दरअसल प्रदुम्न सिंह के चचेरे भाई तथा हाई कोर्ट जबलपुर में एडवोकेट वैभव सिंह ने आज हिंडोरिया थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि हिंडोरिया में तालाब तरफ की जो जमीन उन्हें बंटवारे में मिली थी उस पर भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक प्रदुम्न सिंह, उनके भाई हेमेंद्र सिंह तथा भरत प्रताप सिंह ने तालाब तरफ उनको जो जमीन बंटवारे में मिली थी उस पर उनकी यह परिवार की सहमति के बगैर एक पक्का भवन बना लिया है। वैभव ने आरोप लगाया कि उनके परिवार का पूर्व में ही बटवारा हो चुका है। जिसके उनके पास दस्तावेज हैं तथा वह हिस्सा उन्हें मिला था। लेकिन जबसे प्रदुम्न सिंह  कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं उन्होंने जबरन बलात् कब्जा कर लिया है। घर में उनकी मां सुषमा सिंह ठाकुर अकेली रहती है और वह जबलपुर हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। वह ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सक्रिय सदस्य हैं  तथा इस समय उप चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। घर पर उनकी मां सुषमा देवी रहती हैं उन्हें तथा परिवार को प्रदुम्न सिंह से जान का खतरा है। उन्होंने शीघ्र ही अवैध अतिक्रमण को गिराने की मांग की है। मालूम हो कि हिंडोरिया के गढ़ी परिवार से प्रदुम्न सिंह तथा उनके चचेरे भाई राहुल सिंह कांग्रेस से विधायक रहे हैं। प्रदुम्न सिंह कुछ महीने पूर्व तथा राहुल सिंह ने हाल ही में कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थामा है। इसके पूर्व भी गढ़ी परिवार में बंटवारे की बातें सामने आ चुकी हैं तथा प्रदुम्न सिंह पर पहले भी कई तरह  के आरोप लगते रहे हैं लेकिन यह पहला मौका है कि जब आरोप लगने  की आवाज घर की चारदीवारी से ही आ रही है।                                                                                                                                                                    
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button