नेता जी 2 घंटे तक अकेले देते रहे भाषण, कोई नहीं पंहुचा सभा में, इसे देख चकित रहे गए लोग

मध्यप्रदेश/दमोह – मध्यप्रदेश के दमोह से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौका कर रख दिया हैं। बताया जा रहा है कि दमोह से पूर्व लोकसभा उम्मीदवार कमलेश असाटी ने किसानों के समर्थन और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर यह सभा बुलाई थी। 

कमलेश असाटी ने जिला मुख्यालय के सरकारी बस स्टैंड पर आम सभा बुलायी थी। इस कार्यक्रम के लिए हर एक इंतजाम व्यवस्थित तरीके से किया गया था। मंच की साज-सज्जा भी की गई थी और अच्छे किस्म का साउंड सिस्टम भी लगाया गया था। साथ ही शहर की मुख्य जगहों पर स्पीकर लगाए गए थे ताकि इन हिस्सों में भी सभा की गूंज सुनाई दे। बता दे कि इस आम सभा के लिए उन्होंने एसडीएम और कोतवाली से दो घंटे तक की परमिशन भी ली थी। 

 

 

लेकिन इस सभा में ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया। सभा में एक भी शख्स नहीं पहुंचा, फिर यह तय समय से ज्यादा देर तक चली। नेता जी दो घंटे से ज्यादा देर तक अकेले ही मंच से भाषण देते रहे। जिसकी गवाह खाली पड़ीं कुर्सियां बनीं। वहीं, आस-पास से गुजरने वाले लोग भी इस सभा को देखकर चकित थे। मंच से लेकर नीचे लगीं कुर्सियों तक सब खाली पड़ा रहा। वो अकेले ही भाषण देकर लौट गए।

Exit mobile version