दमोह :-क्या बीजेपी में अंतर्कलह है बरकरार? राहुल लोधी ने जयंत मलैया को ठहराया हार का जिम्मेदार,

क्या बीजेपी में अंतर्कलह है बरकरार? राहुल लोधी ने जयंत मलैया को ठहराया हार का जिम्मेदार

दमोह :- कल दमोह सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के अजय टंडन को भारी मतों से जीत हासिल हुई. जिसके बाद भाजपा के उम्मीदवार राहुल लोधी ने इस हार का जिम्मेदार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जयंत मलैया को ठहराया है.

 वही अजय टंडन ने राहुल के आरोपों पर कहां की ना चुनाव हम जीत आते हैं ना हर आते हैं चुनाव जिताना और हराना जनता के हाथों में है पूर्व में जनता ने राहुल लोधी और कांग्रेस पर विश्वास किया और उन्हें जिता दिया और उसके बाद फिर से उन्होंने एक बार और विश्वास किया और अजय टंडन को जिता दिया.

 हम तो सिर्फ एक परछाई हैं. यह चुनाव जनता जीती है और जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना है. टंडन ने कहा कि जनता ने दिखा दिया कि वह क्या चाहती हैं, असल मायने में यह चुनाव जनता और भाजपा के बीच में थी.

दमोह सीट पर हुये उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने बीजेपी के राहुल लोधी को 17089 मतों से पराजित किया हैं। कांग्रेस उम्मीदवार शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे और अंत मे उन्होंने बड़ी जीत हासिल की। 

Exit mobile version