खोजें

दमोह :- अपराध चरम पर, बस स्टैंड पर चाकू गोदकर हत्या करने की कोशिश

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

अपराध चरम पर,बस स्टैंड पर चाकू गोदकर हत्या करने की कोशिश

दमोह :– आए दिन अपराध इतने बढ़ते जा रहे हैं,जिसकी कोई सीमा ही नहीं है अभी-अभी दमोह(Damoh) का मामला सामने आया है. जिसमें बस स्टैंड पर एक युवक को चाकू से गोद कर मार डालने की कोशिश की गई है।  युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
जिला अस्पताल में युवक को भर्ती कराया गया है हालांकि आरोपी अभी फरार है पुलिस मामले की पूरी जांच में जुट गई है युवक की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है अस्पताल के डॉक्टर्स निरंतर प्रयास में जुटे हुए हैं वारदात के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।
युवक पन्ना जिले के पवई का रहने वाला था जो दमोह एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था जब वह बस स्टैंड पर कल देर रात उतरा  और अपने रिलेटिव  का इंतजार कर रहा था कि उसी दौरान किसी ने आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी लगातार वहां के लोगों को धमका रहा था जब बस से वह युवक उतरा तो उससे भी कुछ कहासुनी हो गई और उस ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

Exit mobile version