दमोह : अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल महिला महासभा द्वारा रखी केक सजाओ प्रतियोगिता

केक सजाकर भरे प्रतिभा के रंग
दमोह से शंकर दुबे की रिपोर्ट : – अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल महिला महासभा द्वारा केक सजाओ प्रतियोगिता रखी गई। इस प्रतियोगिता को रखने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों में एक हुनर को विकसित करना है। आज केक एक व्यवसायिक मांग हो गई है जिसे सीख कर लोग घर बैठे ही धन कमा सकते हैं । कोविड-19 के कारण यह प्रतियोगिता पूर्णता ऑनलाइन थी। जिसमे अग्रवाल समाज की लड़कियों ने घर पर रहकर अपनी कला का प्रदर्शन किया इसमें हटा, मडियादो, पटेरा, पथरिया एवं दमोह नगर की 21 लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की निर्णायक मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की प्रांतीय महामंत्री भारती अग्रवाल होशंगाबाद तथा प्रियंका अग्रवाल झांसी उ.प्र. से थी। इन सभी को जूम एप से जोड़ा गया तथा प्रत्येक प्रतिभागी को 30 मिनट का समय दिया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अमेजॉन से उनके घर पर पुरस्कार भेजे जाएंगे। प्रतियोगिता में श्रीमती रमा अग्रवाल अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, महामंत्री सुषमा अग्रवाल, उपाध्यक्ष तारामणि, सचिव रितु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बंदना, रिद्धि, ज्योति, अंजलि, किरण, सुमित्रा, मीना, गीता, रीता, अंजली, अनंत, अग्रवाल, निशा, मंजुला, दीप्ति, कोमल, सुधा, आशा, गुंजन, खुशबू, रूपा, शशि, मंजू, शिवांगी, गरिमा, महिमा, अर्पणा आदि का सहयोग रहा। 





