दमोह उपचुनाव : क्या ऐसा करके जीत जाएगी कांग्रेस? की इसकी तैयारी…

मध्यप्रदेश/भोपाल/दमोह – साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर राहुल लोधी जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन 2020 में राहुल लोधी ने दल बदल कर बीजेपी का दामन थाम लिया। अब 2021 के दमोह उपचुनाव में राहुल लोधी बीजेपी के उम्मीदवार हैं। जिनका मुकाबले कांग्रेस के अजय टंडन से होगा।

दरअसल, मध्यप्रदेश की दमोह सीट कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा बन गई हैं। कांग्रेस की कोशिश इस पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखने की है वहीं बीजेपी इसे वापिस पाना चाहती हैं। यहां 17 अप्रैल को मतदान के बाद रिजल्ट 2 मई को आएगा। लेकिन उस से पहले यहां सियासत का दौर शुरू हो गया हैं।

बता दे कि कांग्रेस ने इस सीट को जीतने के लिए राम नाम का जाप करने की तैयारी कर ली हैं। इसके लिए पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों में कथा वाचक साध्वी राम सिया भारती का नाम शामिल किया हैं। पार्टी की कोशिश है कि बड़ा मलहरा के उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार रही राम सिया भारती को दमोह के उपचुनाव में पार्टी प्रचारक के तौर पर उतारकर माहौल बनाया जाए।

मालूम हो कि साध्वी राम सिया भारती एक अच्छी कथा वाचक है और पार्टी चाहती है की राम सिया भारती के राम नाम का इस्तेमाल दमोह के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में हो।

खबरों की मानें तो कांग्रेस पार्टी की कोशिश है कि राम के नाम और जातीय समीकरणों के आधार पर पार्टी 2018 मिली कांग्रेस की जीत को 2021 के उपचुनाव में बरकरार रख सके और यही कारण है कि इस बार दमोह के उपचुनाव में प्रचारक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं और हर वह दांव आजमा रहे हैं जो पार्टी को जीत दिला सके।

Exit mobile version