
मध्यप्रदेश/दमोह – देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई 2021 यानी आज घोषित हो रहे है। असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में मार्च और अप्रैल में विधानसभा चुनाव हुए हैं। सभी राज्यों के चुनाव नतीजों का ऐलान हो रहा है।
इसके अलावा इन 5 राज्यों के साथ साथ आज दमोह उपचुनाव के नतीजे भी घोषित किये जा रहे हैं। यहां बीजेपी और कांग्रेस की कड़ी टक्कर हैं। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी हैं। बता दे कि इस सीट से पहले राउण्ड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन 1633 वोटों से आगे चल रहे हैं। जिसका मुकाबला बीजेपी के राहुल सिंह लोधी से हैं।