Damoh By Election Result Live : अजय टंडन को 20890 तो राहुल लोधी को 16121 वोट मिले

मध्यप्रदेश/दमोह – आज दमोह उपचुनाव के नतीजे भी घोषित किये जा रहे हैं। यहां बीजेपी और कांग्रेस की कड़ी टक्कर हैं। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी हैं। यहां दमोह में दो महिलाओं समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं।

यहां बीजेपी की तरफ से राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस की तरफ से अजय टंडन चुनाव मैदान में हैं। बता दे कि सांतवे राउंड में भी कांग्रेस के अजय टण्डन आगे चल रहे हैं। इस समय वो 3382 वोट से आगे हैं। जबकि राहुल लोधी पीछे चल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार अभी तक कांग्रेस को कुल 20890 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के राहुल सिंह को कुल 16121 वोट मिले हैं।

 

Exit mobile version